फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patients are being treated by admitting them to the communicable disease ward. 1700 were treated in the medical college, one dengue patient was found.

Etah News: संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर रोगियों का किया जा रहा है इलाज मेडिकल कॉलेज में 1700 का उपचार, एक मिला डेंगू मरीज

Sun, 19 Oct 2025 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Patients are being treated by admitting them to the communicable disease ward. 1700 were treated in the medical college, one dengue patient was found.
एटा। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को विभिन्न बीमारियों को लेकर 1700 मरीजों ने उपचार लिया। इस दौरान एक मरीज डेंगू पीड़ित मिला जिसे संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 1700 मरीजों ने पर्चे बनवाए। संचारी रोग वार्ड में भर्ती कैलाशी देवी (65) निवासी गुमानपुर ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही एक चिकित्सक से दवा लेते रहे, लेकिन आराम नहीं मिला। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में करीब 500 मरीज वायरल बुखार, सिर दर्द, खांसी, जुकाम आदि के पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों की मलेरिया और डेंगू की जांच कराई। वहीं सामान्य वार्ड में कुल 25 गंभीर मरीजों को भर्ती किया। इसके साथ ही बच्चा वार्ड में भी 25 बच्चे वायरल बुखार, डायरिया, निमोनिया आदि के भर्ती किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed