फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   paryatan sthal

कैलाश मंदिर को पर्यटक स्थल की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

Sat, 26 Dec 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
paryatan sthal
शहर में स्थित कैलाश मंदिर। - फोटो : ETAH
एटा। जिले में पटना पक्षी विहार और अतरंजी खेड़ा दो पर्यटक स्थल हैं। शहर में कोई पर्यटक स्थल न होने के कारण लोगों को घूमने-फिरने के लिए कोई स्थान नहीं है। अब पर्यटन विभाग शहर के मध्य स्थित कैलाश मंदिर का जीर्णोद्घार कराएगा। यहां मंदिर की सीढ़ियों पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा। चबूतरा के साथ ही लाइटिंग और पौधरोपण आदि कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अतरंजी खेड़ा और पटना पक्षी विहार पर्यटक स्थल की तर्ज पर अब कैलाश गंज रोड स्थित कैलाश मंदिर का सौंदर्यीकरण और उसे पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की टीम ने यहां के आस-पास और मंदिर की नाप तौल की है। इसके साथ पास में बने तालाब की सफाई और उसकी बाउंड्रीवॉल की जाएगी। वहीं कैलाश मंदिर के महंत धीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मंदिर की चोटी के चारों ओर राजस्थान का लाल पत्थर लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं मंदिर में 125 सीढ़ियों पर भी पत्थर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

चबूतरे का भी किया जाएगा सौंदर्यीकरण
कैलाश मंदिर के समीप एक चबूतरा बना हुआ है जिस पर इंटरलॉकिंग हो रही है। इस चबूतरे को भी पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इसके चारों ओर बैरीकेडिंग कर लाइट व पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
कैलाश मंदिर के महंत धीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 50 लाख की लागत से मंदिर व आस-पास का इलाका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोबारा फिर से टीम नापतौल के लिए आएगी। उसके बाद सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed