फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Participants in the rock dance competition

डांस कंपटीशन में प्रतिभागियों ने किया धमाल

Sun, 31 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 31 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Participants in the rock dance competition
राजकीय प्रदर्शनी में शनिवार की रात आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। एकल और ग्रुप डांस के प्रतिभागियों ने देर रात तक प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। बॉलीवुड से आए फिल्म ‘क्रेजी डांस’ के कोरियोग्राफर बॉबी और संध्या राहुल ने प्रतिभागियों की प्रतिभा के आंकलन के साथ डांस की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने किया। दीप प्रज्जवलन जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव, मेधावृत शास्त्री, विपिन वर्मा डेविड और वाणिज्य कर के डिप्टी कमिशभनर अनिमेश सिंह यादव ने किया। डांस कंप्टीशन की शुरूआत रवि ने गणेश वंदना के साथ की। वायरस डांस ग्रुप ने जय हो गाने पर ग्रुप डांस किया। इसके बाद जय व्रिकांता ग्रुप ने बम बम भोले गाने पर धूम मचा दी। इसके बाद राही वायरस ने पापा कहते हैं गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। और जितेंद्र ने मुर्गा डांस पर निर्णायकों का मन मोह लिया। इसके बाद सोफी वासरस ने नागिन सा रूप है तेरा पर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन जावेद मासूम ने किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक वैभव राज सक्सेना ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुभाष सक्सेना, अमित जौहरी, पंकज कनौजिया, शशि किशोर सक्सेना राकेश मधुकर, हिंमाशू अस्थाना, राजकुमार भरत, सुशील गुप्ता, राहुल गुप्ता, सचिन किशोर सक्सेना, गौरव सक्सेना आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed