फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Papa, when I grow up, I will become an IAS officer... tears welled up at the memory of the daughter's unfulfilled dreams.

Etah News: पापा, बड़ी होकर आईएएस बनूंगी... बेटी के अधूरे सपने याद कर छलक पड़े आंसू

Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Papa, when I grow up, I will become an IAS officer... tears welled up at the memory of the daughter's unfulfilled dreams.
मिरहची की छात्रा तनु की मौत के​ बाद विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन

मिरहची। पापा, बड़ी होकर आईएएस बनूंगी... बेटी के ये शब्द याद कर पिता शरद श्रीवास्तव की आंखों से आंसू छलक पड़े। चामुंडा माता के दर्शन के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से जान गंवाने वाली 14 वर्षीय तनु बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थी। कक्षा में हमेशा अव्वल रहने वाली बेटी के सुनहरे भविष्य के सपने संजोए पिता को क्या पता था कि एक दिन उसे इस तरह खोना पड़ेगा। तनु की असमय मौत से परिवार का हर सदस्य गहरे सदमे में है।
पिता शरद श्रीवास्तव नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। कंपनी के कार्य से वह असम के डिब्रूगढ़ गए हुए थे। वहां उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मंगलवार को दोपहर तीन बजे वह फ्लाइट से दिल्ली आए। यहां से वाहन द्वारा शाम साढ़े पांच बजे वह मिरहची स्थित आवास पर पहुंचे तो बेटी का शव देखकर फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन

पिता शरद श्रीवास्तव ने रुंधे गले से बताया कि तनु बचपन से ही होनहार थी। वह हमेशा कक्षा में अव्वल आती थी। पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी उसकी विशेष रुचि थी। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उसने कई मेडल जीते थे। बेटी की उपलब्धियों से परिवार को उस पर गर्व था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बेटी मनु ने बताया कि पढ़ाई के दौरान भी तनु को कई शील्ड मिली थीं। परिवार को उम्मीद थी कि तनु एक दिन अपने सपनों को पूरा कर नाम रोशन करेगी, लेकिन उसकी असमय मौत ने इन उम्मीदों को अधूरा छोड़ दिया। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। पिता के पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में तनु का अंतिम संस्कार किया गया। उनके पहुंचते ही परिजन की चीख-पुकार से माहौल और गमगीन हो गया।
इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो कार्रवाई करेंगे। - संकल्पदी कुश्वाह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed