फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Panic of wild animals in the village, forest department team arrived for investigation

Etah News: गांव में जंगली जानवर की दहशत, जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम

Tue, 17 Sep 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Panic of wild animals in the village, forest department team arrived for investigation
एटा। जिले के मारहरा व पिलुआ क्षेत्र के गांवों में जंगली जानवर का डर बना हुआ है। युवक पर हमले की घटना के बाद गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने जानवर के पद चिह्न खोजे, लेकिन उन्हें नहीं मिले। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


मारहरा क्षेत्र के गांव मुईउद्दीनपुर बहटा रोड पर सोमवार की सुबह गांव निवासी मोनू मक्का की रखवाली कर रहा था। बताया जंगली जानवर ने हमला कर दिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार की रात में कंचनगढ़ी गांव में जंगली जानवर के हमले से पालतू जानवर घायल हुए थे। इसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है की उन्होंने जंगली जानवर को खदेड़ा है। मगर उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

सूचना पर मारहरा व पिलुआ पुलिस भी क्षेत्र में निगरानी रखे हुए है। मंगलवार को मुईउद्दीनपुर, बहटा सहित अन्य गांवों में वन विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान टीम को जंगली जानवर का पद चिह्न नहीं मिला। वही खेतों में किसान एकजुट होकर पहरेदारी कर रहे है। डीएफओ सुंदरेश ने बताया की अभी तक किसी जानवर के पद चिह्न के निशान नहीं मिले है। क्षेत्र के लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। वही टीम हर छोटे बड़े पहलु पर जांच कर रही है। पंजों के निशान भी लिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला कुत्ता

मुईउद्दीनपुर सहित आसपास के गांव में भी भय व्याप्त है। सोमवार की देर रात गांव मुईउद्दीनपुर में कुत्ते को जंगली जानवर समझ कर ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। वहीं अंधेरे में लाठी-डंडों से हमला कर के कुत्ते को मार डाला। रोशनी में देखने पर पता चला कि जंगली जानवर समझ कर कुत्ते की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed