फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   panchayat

क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों के नहीं पहुंचने पर हंगामा

Wed, 09 Oct 2019 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
panchayat
एटा/मिरहची। मिरहची स्थित मारहरा ब्लॉक परिसर में बुधवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के चलते बीडीओ ने बैठक को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में महज 30 सदस्य ही पहुंचे। बीडीओ राकेश शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र पंचायत में कुल 74 सदस्य हैं। बैठक के लिए 37 सदस्यों को कोरम पूरा होना आवश्यक है, लेकिन बैठक में महज 30 सदस्य ही पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख के वोट को जोड़कर 31 सदस्य हुए थे। वहीं एक सदस् सुभाष चंद्र के रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर कर दिए गए थे। जिसके चलते बैठक को निरस्त कर दिया गया। बैठक में सदस्यों की उपस्थिति को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजीत आर्य राजू ने बताया कि उनके पास 44 सदस्यों का बहुमत है। जल्द ही सदस्यों के साथ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से बैठक निरस्त कर दी गई। बैठक के लिए 37 सदस्य चाहिए थे, लेकिन ब्लॉक प्रमुख को मिलाकर 31 सदस्य ही पहुंचे।
राकेश शुक्ला, बीडीओ मारहरा
बैठक में सदस्य कम पहुंचे। अधिकांश सदस्य बाहर खड़े रहे। इसके चलते बैठक निरस्त की गई है।
अनिल यादव, ब्लॉक प्रमुख मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed