{"_id":"6375144794f65d60936b73ba","slug":"paddy-procurement-at-purchase-centers-doubled-as-compared-to-last-year-etah-news-agr5537348125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुनी हुई क्रय केंद्रों पर धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुनी हुई क्रय केंद्रों पर धान की खरीद
विज्ञापन
एटा। कॉमन धान की खरीद चालू वर्ष में पिछले वर्ष की अपेक्षा दो गुनी हो गई है। इससे अधिकारी आशान्वित नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी लक्ष्य दूर है लेकिन अच्छी खरीद होने पर लक्ष्य पूरा करने की उम्मीद दिखाई दे रही है। जिले में 18 क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन पर सोमवार तक 1685 मीट्रिक टन कॉमन (मोटा धान) की खरीद हो चुकी है। जबकि नवंबर 2021 में 900 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी थी।
प्रभारी खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया इस बार जिले में अच्छी खरीद होने की उम्मीद है। अब तक पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुनी खरीद केंद्रों पर हो चुकी है। इस बार पीसीएफ के तीन केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। यहां पर डीएपी का वितरण हो रहा है इसके चलते खरीद प्रभावित हुई है। बाजरा की खरीद भी पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा रही है, अब तक 366 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है।
मंडी समिति का भी शुरू किया जाएगा खरीद केंद्र
खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि पहली बार मंडी समिति के क्रय केंद्र का संचालन होने जा रहा है। जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदन मिल गया है। दो-चार दिन में यह शुरू हो जाएगा। इसके बाद खरीद और बढ़ने की उम्मीद है।