फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Paddy crop set on fire, beaten on protest

Etah News: धान की फसल में लगाई आग, विरोध पर पीटा

Sun, 24 Nov 2024 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Nov 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop set on fire, beaten on protest
एटा। थाना बागवाला में तहसीलदार निवासी मानिकपुर ने गांव के ही देवेंद्र सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि देवेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी धान की फसल में आग लगा दी। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

गांव मानिकपुर निवासी तहसीलदार ने बताया कि वह काफी गरीब परिवार से है। गांव की ही मिथिलेश कुमारी का खेत पट्टे पर लेकर खेती करता है। गांव के ही देवेंद्र उर्फ दरोगा, रामनरेश और भगवान देवी का मिथिलेश कुमारी से अक्सर जमीन को लेकर विवाद रहता है। इसकी वजह से यह लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। 20 नवंबर को दोपहर के समय यह लोग खेत पर आए और थ्रेसिंग के लिए इकट्ठी कर रखी गई धान की उपज में आग लगा दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मैं फसल को बुझाने के लिए चिल्लाते हुए दौड़ा तो यह लोग जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटने लगे। किसी तरीके से छूटकर गांव की ओर भागा तो, जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा तो आगे की फसल भी नहीं होने देंगे और जान से मार देंगे। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता के साथ मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed