{"_id":"6a93131361d7b9386805f02e","slug":"out-of-control-bike-crashes-into-wall-mobile-mechanic-dies-etah-news-c-163-1-eta1014-155750-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, मोबाइल मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, मोबाइल मैकेनिक की मौत
Sat, 29 Aug 2026 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
मृतक सौरभ का फाइल फोटो
मिरहची। थाना मिरहची क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सड़क किनारे खाई पार करते हुए मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मोबाइल मैकेनिक की मौत हो गई।
गांव जारथल निवासी राजीव ने बताया कि भाई सौरभ (26) रात करीब 10 बजे गांव जारथल से ससुराल विजयपुर से अचलपुर की ओर जा रहा था। गणेशपुर मोड़ पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी खाई को पार करते हुए सीधे एक मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी मिरहची विदेश राठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होकर दीवार से टकराना प्रतीत हो रहा है। राजीव ने बताया कि भाई सौरभ मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई।