{"_id":"6951734f626ade16a60045bb","slug":"original-cast-list-on-31-people-de-faunes-claim-patti-etah-news-c-163-1-sagr1016-144064-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 31 को आएगी कच्ची मतदाता सूची, लोग दे सकेंगे दावे-आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 31 को आएगी कच्ची मतदाता सूची, लोग दे सकेंगे दावे-आपत्ति
विज्ञापन
एटा। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत सर्वे के बाद आयोग को पूरा ब्योरा भेजा जा चुका है। इसके आधार पर जिले में करीब 2.20 लाख मतदाताओं के नाम कटना तय है। 31 दिसंबर को कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिन लोगों के नाम सूची से कट गए हैं, वह नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म संख्या 6 भरकर दे सकेंगे।
एसआईआर का कार्य 4 नवंबर से शुरू किया गया था। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए और भरे हुए प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें डिजिटाइज किया। इसके बाद मैपिंग प्रक्रिया की गई। इस पूरी प्रक्रिया में जनपद काफी आगे रहा। कई जिलों में कार्य समय से न हो पाने की वजह से समय भी बढ़ाया गया। 26 दिसंबर को गणना प्रपत्र भरने का आखिरी दिन था। जिले में कुल 1311967 मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरे जाने थे। इनमें से 10.91 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरे जा चुके हैं। 220445 मतदाता मृतक, शिफ्टेड, अन्य कहीं पंजीकृत थे या मिले ही नहीं।
हालांकि तमाम ऐसे लोग भी सामने आ रहे हैं जिनका कहना है कि बिना किसी कारण उनका नाम सूची में नहीं भेजा गया है। ऐसे लोगों को चुनाव आयोग की ओर से राहत दी गई है। 31 दिसंबर को कच्ची मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
इसमें जिन लोगों के नाम नहीं होंगे, वह फार्म 6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अन्य दावे-आपत्ति भी प्रस्तुत किए जा सकेंगे। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को किसी नाम के संबंध में कोई आपत्ति, दावा हो तो वह 30 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकेगा।