फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Orders are in the air, there are no watchmen at the gaushalas

Etah News: आदेश हुए हवा, गोशालाओं पर नहीं हैं चौकीदार

Fri, 16 Jun 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Orders are in the air, there are no watchmen at the gaushalas
एटा। जिले में संचालित गोशालाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम आदेश अधिकारियों की ओर से दिए गए लेकिन हवा-हवाई हो गए। गोशालाओं में चौकीदारों की व्यवस्था नहीं है। इसको लेकर सीवीओ ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी है। ब्लाॅक जलेसर क्षेत्र में संचालित गोशाला पायदापुर और महानमई में चौकीदारों की व्यवस्थाएं जिम्मेदार नहीं कर पाए हैं। जबकि दोनों ही गोशालाओं में गोवंशों का संरक्षण हो रहा है। चौकीदारों के न होने से असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। चौकीदार व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई है। जबकि सभी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। आदेश तो यह भी दिए गए थे कि प्रत्येक गोशाला में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इस आदेश का पालन महज एक ही गोशाला पवांस में पूरा किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गोशालाओं का समय-समय पर सर्वे कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी व शासन को भेजी जाती है। जो भी कमियां पाई जाती हैं उनको दूर करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। इसको लेकर अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। चौकीदारों की व्यवस्था नहीं है, इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed