{"_id":"617949d705f8814c3f051231","slug":"opposition-promoting-religious-frenzy-in-the-state-raghuraj-pratap-etah-news-agr5128499115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रहा विपक्ष: रघुराज प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रहा विपक्ष: रघुराज प्रताप
विज्ञापन
अलीगंज में भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह का स्वागत करते भाजपाई
- फोटो : ETAH
अलीगंज। भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने खाद की कमी की बात नकारी। साथ ही कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। किसान देसी खादों का प्रयोग करें। विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप लगाए कि विपक्ष प्रदेश में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रहा है।
मैनपुरी से यहां स्व. गेंदालाल गुप्ता के आवास पर आए बोर्ड अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी दल मुद्दा विहीन हैं। इसलिए भड़काऊ बयानों के जरिये चुनाव को हिंदू-मुस्लिम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सपा को घेरते हुए कहा कि यह पिछड़े वर्ग की नहीं, केवल एक परिवार की पार्टी है। बसपा और कांग्रेस में भी परिवारवाद निभाया जा रहा है। जबकि भाजपा में कोई भी छोटा कार्यकर्ता बड़ा पदाधिकारी बन सकता है।
अध्यक्ष ने कहा कि सरहद पर जवान और खेतों में किसान ही इस देश के वास्तविक हीरो हैं। 2022 के चुनाव में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक दिनेश गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री मेघसिंह शाक्य, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता आदि ने बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत किया। जिला कार्यवाह सौरभ, राजीव चौहान, उमेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, शेखर गुप्ता आदि रहे।