{"_id":"844748f4dc03be53b6323e3f0aaae8b3","slug":"open-the-garage-influenced-by-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ओपन गैराज’ ने प्रभावित किया यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ओपन गैराज’ ने प्रभावित किया यातायात
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
जगह-जगह बन रहे ‘ओपन गैराज’ यातायात व्यवस्थाओं के लिए चुनौती बन रहे हैं।
विज्ञापन
मनचाही जगह पर वाहनों को पार्क कर मनमानी की जा रही है। इससे लोगों की
परेशानी बढ़ रही है। रोज की बदहाली के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन इस ओर
ध्यान नहीं दे रहा।
शहर की यातायात व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। कहीं वाहन चालकों की मनमानी तो कहीं सड़कों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े होने से जाम लग रहा है। जीटी रोड, ठंडी सड़क, पीपल अड्डा, रेलवे रोड, जलेसर स्टैंड आदि स्थानों पर खड़े अनाधिकृत वाहन यातायात व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रहे हैं। सर्वाधिक बुरा हाल जनता दुर्गा मंदिर के सामने रेलवे रोड का है। यहां सड़क पर लगे फल-चाट पकौड़ी और अंडे के ठेल, बालू-चंबल के ढेर से आधे से ज्यादा सड़क घिर जाती है। रही सही कसर स्थायी रूप से खड़ी प्राइवेट बस डग्गामार आदि वाहन पूरी कर रहे हैं। दिन भर रहने वाले जाम के बाद भी स्थानीय प्रशासन नहीं चेत रहा। शाम होते ही यहां का हाल और भी बुरा हो जाता है। शांतिनगर निवासी स्नेह सिंह का कहना है कि जनता दुर्गा मंदिर से जीजीआईसी मोड़ तक निकलना दूभर रहता है। दिन भर जाम और शाम होते ही शराबियों का जमघट यहां लगा रहता है।
सड़क किनारे लगे गिट्टी-चंबल के ढेर और अनाधिकृत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- अजीत कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर