{"_id":"64cd3481419944dfa60bf4c9","slug":"open-market-in-weekly-ban-etah-news-c-163-1-sagr1016-3340-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साप्ताहिक बंदी में खुले बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साप्ताहिक बंदी में खुले बाजार
Fri, 04 Aug 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। जिला प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए नगर में शुक्रवार का दिन निर्धारित है। लेकिन श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम नगर में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके कारण साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को यादव नगर, एटा-आगरा मार्ग, मेन बाजार, लोहा मंडी, बारहद्वारी से लेकर थाने तक के गारमेंट, सराफा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलर, फुटकर और थोक के करीब 90 प्रतिशत व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को रोज की तरह खोले बैठे थे।
श्रमिकों को मिलने वाले साप्ताहिक अवकाश से वंचित कर उनका शोषण करते नजर आए। तीन महीने पहले श्रम विभाग की टीम ने नगर में हर शुक्रवार को दस्तक देकर श्रम कानून का शत-प्रतिशत पालन कराया था। इस दौरान कई व्यापारियों के चालान काटकर कानूनी कार्रवाई भी की थी। लेकिन बाद में श्रम विभाग की लापरवाही के चलते ज्यादातर व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को रोज की तरह खोल रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवेंद्र वार्ष्णेय रिंकू ने जिलाधिकारी से साप्ताहिक बाजार बंदी का सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम ने बताया कि समय-समय पर भ्रमण कर बंदी का पालन कराया जाता है। अवागढ़ में उल्लंघन हो रहा है तो वहां कार्रवाई की जाएगी।