फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Only 12 government schools will be able to apply for personal examination

Etah News: 12 राजकीय विद्यालयों से ही कर सकेंगे व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन

Fri, 01 Aug 2025 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 01 Aug 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Only 12 government schools will be able to apply for personal examination
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई जाने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन अब निर्धारित विद्यालयों से ही किए जाएंगे। जिले में 12 राजकीय विद्यालय निर्धारित किए गए हैं। इनके अलावा किसी भी विद्यालय से व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने शुक्रवार को बताया कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अनुत्तीर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही जो लोग कहीं नौकरी कर रहे हैं। वह हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2025-26 की व्यक्तिगत परीक्षा देने के लिए जिले के 12 राजकीय विद्यालयों से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी विद्यालय से व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शांति नगर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जिरसमी, मलावन, गहराना, मुईद्दीनपुर, मोहम्मद नगर बझेरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर, राजकीय हाईस्कूल आलमपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलेसर और राजकीय हाईस्कूल महानमई के अलावा किसी भी विद्यालय से व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed