फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   only 11 tubewells in 23 are working

23 नलकूपों में से 11 ही सही

Sat, 21 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 21 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
एटा। लगातार बढ़ रहे तापमान के साथ अब शहर में पानी की मांग भी बढ़ेगी, लेकिन पालिका प्रशासन के पास अभी लोगों की प्यास बुझाने के लिए पूरी व्यवस्था नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर नगर पालिका के पास कुल 23 नलकूप हैं, लेकिन वर्तमान में 11 नलकूप ही चालू हैं। वहीं, पालिका के शहर में कुल 11 ओवर हेड टैंक हैं, जिसमें से वर्तमान में छह ओवरहेड टैंक ही चालू हैं। ऐसी स्थित में पालिका द्वारा भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के प्रयास सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन



गत दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों की पानी की आवश्यकता भी लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में पानी की यह मांग और बढ़ेगी। लेकिन, इस मांग को पूरा करने में पालिका के पसीने भी छूट सकते हैं। वर्तमान में पालिका के संसाधनों की स्थित यह है कि आधे से ज्यादा नलकूप और ओवरहेड टैंक खराब पड़े हैं। ऐसे में पालिका के सामने शहरवासियों की आवश्यकता के हिसाब से पानी उपलब्ध कराना एक बढ़ी चुनौती होगी। बता दें कि गत वर्ष भी गर्मियों के दिनों में शहर में पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया था। तब भी पालिका के पास पानी के लगभग इतने ही संसाधन उपलब्ध थे।
विज्ञापन


 बता दें कि पालिका के मेहता पार्क, जलकल कंपाउंड, कलक्ट्रेट, विक्टोरिया पार्क व वनगांव रोड के ही ओवरहेड टैंक ही चालू हैं। इसके अलावा पालिका को आने वाले समय में बिजली की किल्लत से और जूझना पड़ेगा। गर्मियों में लो वोल्टेज व अनावश्यक ट्रिपिंग की वजह से नलकूप नहीं चल पाते। ऐसे में बचे हुए 11 नलकूपों को पालिका द्वारा जनरेटर से चलाने के हालात सामने आएंगे। इसमें डीजल पर होने वाला खर्च भी पालिका के बजट को बिगाड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के पास मौजूद पानी सप्लाई के इंतेजामात
नलकूप-11, ओवरहेड टैंक-6, सीडब्लूआर-4


कुल 23 नलकूपों में से छह नलकूप ऐसे हैं, जो रिबोर के बाद भी ठीक नहीं हुए। इसके अलावा तीन छोटी मोटी कमियों के चलते खराब हैं, जो जल्द ठीक हो जाएंगे।
-- सोबरन सिंह, जलकल प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed