फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One operator's service was terminated and the other was suspended.

Etah News: एक परिचालक की सेवा समाप्त दूसरे को किया गया निलंबित

Fri, 19 Sep 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
One operator's service was terminated and the other was suspended.
एटा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनात लिपिक को कमरे में बंद कर पीटने के मामले में एआरएम ने एक संविदा परिचालक की सेवा समाप्त कर दी है जबकि दूसरे को निलंबित किया है। सीओ सदर संजय सिंह शुक्रवार को पुलिसबल के साथ रोडवेज वर्कशॉप पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


आगरा रोड पर स्थित रोडवेज वर्कशॉप में बृहस्पतिवार को एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने लिपिक महावीर सिंह को सरकारी काम करने के लिए भेजा था। महावीर का आरोप है कि काम करते समय निगम के परिचालक विकास मिश्रा और संविदा परिचालक जितेंद्र कुमार सिंह आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद जमीन पर पटककर बुरी तरह से पीटा और जातिसूचक शब्द भी कहे। आरोपी मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


महावीर सिंह ने कोतवाली नगर में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने बताया कि एआरएम ने कार्रवाई करते हुए संविदा परिचालक जितेंद्र कुमार सिंह की सेवा समाप्त कर दी है और निगम परिचालक विकास मिश्रा को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए वर्कशॉप गए थे। कर्मचारियों से बातचीत के साथ ही घटना के बारे में पूछताछ भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed