Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Former BSP divisional in-charge dies under suspicious circumstances

Etah News: बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 15 Nov 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Former BSP divisional in-charge dies under suspicious circumstances
राजा बच्चू सिंह फाइल फोटो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत भगीपुर में बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ननिहाल से पहुंची उनकी 18 वर्षीय बेटी ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन

भगीपुर निवासी राजा बच्चू सिंह (55) की रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। शनिवार की रात को ही उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी बेटी के साथ कायमगंज अपने मायके में रहती थीं। पत्नी की मौत हो चुकी। मौत की सूचना ननिहाल में रह रही उनकी 18 वर्षीय बेटी वैष्णवी को दी गई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे वैष्णवी ने एटा में पहुंचकर कोतवाली नगर में पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि परिजन ने उन्हें जहर देकर मार दिया है। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम गृह पर बसपा के कार्यकर्ताओं और परिजन की भीड़ जुट गई। वहीं भाजपा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पहले पता चला कि उसके पिता भी हैं
वैष्णवी ने बताया कि वह बचपन से ही कायमगंज में अपनी ननिहाल में मां प्रीति के साथ रह रही थी। मां का दो साल पहले 2024 में देहांत हो गया था। करीब चार माह पहले उसे अपने पिता राजा बच्चू सिंह के बारे में पता चला। फोन पर बातचीत भी होने लगी। राजा बच्चू सिंह अपनी बेटी को एटा बुलाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन रविवार को सुबह उनके मरने की सूचना मिलते ही वह टूट गई।

--वर्जन--
भगीपुर में संदिग्ध परिस्थिति में बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी की मौत की सूचना मिली है। इमरजेंसी में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed