{"_id":"6103faad8ebc3e8f53316763","slug":"one-kg-reduction-in-rice-distribution-to-card-holders-etah-news-agr501819379","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड धारकों को चावल वितरण में एक किलो की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड धारकों को चावल वितरण में एक किलो की कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रधानमंत्री अन्न ग्रामीण योजना के तहत द्वितीय चक्र के वितरण में कार्ड धारकों को एक किलो प्रति कार्ड राशन कम दिया गया। कार्ड धारकों ने जब कम राशन लेने से इनकार किया तो डीलर की कार्ड धारकों से नोकझोंक हो गई। शुक्रवार को दूसरे चक्र में वितरण के दौरान अलीगंज चुंगी स्थित सरकारी क्रय विक्रय समिति की दुकान पर राशन लेने पहुंचे कार्ड धारकों ने बताया कि प्रति कार्ड एक किलो चावल कम दिया जा रहा है।
विरोध करने पर डीलर ने इतना ही चावल बांटने की बात कह दी। कार्ड धारक सचिन ने बताया कि उनके कार्ड में पांच यूनिट हैं, डीलर ने 15 किलो गेहूं व 9 किलो चावल दिए। जब पूछा तो उन्होंने जवाब ही नहीं दिया। वहीं बेबी कुमारी का कहना था कि कार्ड में छह यूनिट के हिसाब से 18 किलो गेहूं व 12 किलो चावल मिलना चाहिए। गेहूं तो पूरा दिया, लेकिन चावल 11 किलो दिए गए हैं।
डीलर ने बांटा भीगा गेहूं
गांव गाजीपुर पहोर मेें डीलर ने कार्ड धारकों को बारिश से भीगा गेहूं बांट दिया। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। जिस पर डीएसओ ने डीलर को निर्देश देकर वितरण रुकवाया। वहीं उसे गोदाम से दूसरा राशन लाने को कहा।