फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One dead, four injured in road accidents

Etah News: सड़क हादसाें में एक की मौत, चार घायल

Sun, 08 Mar 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
One dead, four injured in road accidents
मृतका सुमन देवी का फाइल फोटो।
मारहरा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
विज्ञापन


गमी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार तेज गति से आ रहे कैंटर की चपेट ने आ गए जिसमें गांव मोद्दीनपुर निवासी सुमन देवी (45) की मौत हो गई। वहीं पति शीलेंद्र सिंह (50) व भाई प्रवेंद्र (38) को गंभीर चोटें आई हैं। शीलेंद्र ने बताया कि वह मलावन क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में एक रिश्तेदारी में गमी में शामिल होकर बाइक से गांव वापस आ रहा था। लौटते समय नयाबांस नगला अतीत के पास तेज गति से गुजर रहे कैंटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे में पत्नी सुमन देवी व भाई प्रवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सुमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो पुत्र हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। पति शीलेंद्र सिंह किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में थाना मलावन के गांव बड़ा खेड़ा निवासी वीरेश बाइक से अपनी पत्नी के व डेढ़ वर्षीय बेटी लेकर अपनी ससुराल थाना विछवां गांव जरामई जा रहे थे। अचानक ऑटो की चपेट में आने से उनकी पत्नी रूबी व बेटी यशवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में दोनों को मेडिलक कॉलेज में भर्ती कराया गया। वीरशे ने बताया कि ससुराल में सांस की तबियत खराब थी इसलिय उन्हें देखने ससुराल जा रहा था। फिलहाल रूबी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed