{"_id":"64cbef06c547e0e79b095ccf","slug":"one-accused-of-gang-rape-of-moradabad-woman-arrested-etah-news-c-163-1-sagr1016-3325-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बीमारी ठीक करने के लिए हकीम बना हैवान, महिला बोली- बेहद डरावना था सबकुछ; गिड़गिड़ाती रही, वो नोचते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीमारी ठीक करने के लिए हकीम बना हैवान, महिला बोली- बेहद डरावना था सबकुछ; गिड़गिड़ाती रही, वो नोचते रहे
Fri, 04 Aug 2023 01:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:42 PM IST
सार
बीमारी ठीक करने के बहाने हकीम हैवान बन गया। महिला को अपने साथ गाजियाबाद ले गया। यहां इलाज के नाम पर उसके साथ गंदा काम किया। जब महिला को सच का पता चला तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
एटा के थाना जलेसर की पुलिस ने यूसुफ निवासी इस्लामिया मदरसे के पीछे मेंबर वाली गली नई आबादी थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है। वह मुरादाबाद की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी है।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा जलेसर में किराए पर रहने वाली महिला का आरोप था कि इलाज कराने के बहाने एक हकीम गाजियाबाद ले गया। वहां बंधक बनाकर बलात्कार किया और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया तो दो और युवकों से उसका शारीरिक शोषण कराया। एक महीने तक बंधक बनाकर रखा।
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को बताया हिंदू
आरोपों के अनुसार यूसुफ ने खुद को हिंदू बताया था। 8 जनवरी 2023 को आया और कहा कि उस पर काले जादू का असर है। जिसे उतारने को एक दिन के लिए लोनी चलना होगा।ये भी पढ़ें - दरोगा की हत्या: नजदीक से मारी गई गोली, जानकार पर शक, जान बचाने के लिए की हर संभव कोशिश; भाई बोला- पुलिस ने...
सामूहिक दुष्कर्म किया
13 फरवरी को लोनी लाकर एक घर में बंधक बना रखा। यहां दो लड़कों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कमरे में ही बंधक बनाकर रखा। 13 मार्च को किसी तरह दरवाजा खुला रह गया तो वहां से भाग आई। बताया कि इस मामले में ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।ये भी पढ़ें - वायरल होने के लिए खतरे में डाली जान: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच महिला ने किया डांस, अब पड़ी मुसीबत में