{"_id":"64cc8eaa6a30bb83d80f2e9c","slug":"agra-woman-dance-on-highway-for-instagram-reels-video-viral-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल होने के लिए खतरे में डाली जान: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच महिला ने किया डांस, अब पड़ी मुसीबत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल होने के लिए खतरे में डाली जान: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच महिला ने किया डांस, अब पड़ी मुसीबत में
Fri, 04 Aug 2023 11:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:07 AM IST
सार
इंस्टाग्राम रील के लिए महिला ने अपनी जान खतरे में डाली। उसने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच डांस किया। ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वायरल होने के लिए खतरे में डाली जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सोशल मीडिया पर कभी तमंचा लहराते हुए तो कभी वाहनों पर स्टंट करते युवकों के वीडियो-फोटो तो वायरल होते हैं। इस बार एक महिला की चार रील चर्चा में हैं। इनमें महिला हाईवे पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहनों के बीच डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इससे अपनी ही नहीं, दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। बृहस्पतिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो दिन पुरानी रील
रील दो दिन पुरानी बताई गई हैं। चर्चा है कि शाहदरा फ्लाईओवर पर महिला साड़ी पहनकर रात के समय आई थी। वाहन निकल रहे हैं। इस बीच महिला डिवाइडर के पास डांस कर रही है। अलग-अलग गानों पर चार रील बनाई गईं। कुछ लोग वाहन धीमा करके महिला को डांस करते हुए भी देख रहे हैं। किसी ने वीडियो बनाया है। आईडी पर मीना सिंह लिखा हुआ है।ये भी पढ़ें - जेठानी और ननद बनीं दुश्मन: पति ने डंडे से किया हमला, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या का प्रयास