{"_id":"64cc7969c104da882a076ae4","slug":"sub-inspector-murder-in-firozabad-shot-from-close-range-suspicion-on-informer-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की हत्या: नजदीक से मारी गई गोली, जानकार पर शक, जान बचाने के लिए की हर संभव कोशिश; भाई बोला- पुलिस ने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की हत्या: नजदीक से मारी गई गोली, जानकार पर शक, जान बचाने के लिए की हर संभव कोशिश; भाई बोला- पुलिस ने...
Sat, 05 Aug 2023 02:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:30 PM IST
सार
फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की बृहस्पतिवार शाम करीब 8:15 बजे चंदपुरा-पीथेपुर गांव के मध्य बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दरोगा को गोली नजदीक से मारी गई। उनकी गर्दन पर छर्रे लगने के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
नजदीकी पर शक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उप निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा को नजदीक से गोली मारी गई। उनकी गर्दन पर छर्रे लगने के निशान भी मिले हैं। वह जानकार के साथ बाइक से लौटकर आ रहे थे। उनकी सरकारी पिस्टल सुरक्षित मिली। इससे पड़ताल में जुटी टीमों को यही लग रहा है कि हत्या के पीछे लूट नहीं है। उनकी हत्या के पीछे कोई और वजह हो सकती है। पुलिस जानकार युवक से पूछताछ कर रही है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की जानकारी पर आगरा से एडीजी जोन राजीव कृष्ण और आईजी रेंज दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फिरोजाबाद पुलिस से घटना की जानकारी ली। उप निरीक्षक दिनेश मिश्रा को गोली उनकी दायीं तरफ गर्दन पर लगी थी। गर्दन पर घाव के आसपास कालापन भी था। छर्रे लगने के भी निशान थे। इससे पुलिस को आशंका है कि गोली नजदीक से मारी गई। हत्या में ऐसा तभी हो सकता है जब कोई पास आया होगा। उनको गोली मारकर भाग गया होगा। उप निरीक्षक की पिस्टल सुरक्षित मिली। इससे लूट के लिए हत्या की आशंका कम है।
ये भी पढ़ें - दरोगा की हत्या: विवेचना पर जाने के दौरान ही पीछा कर रहे थे बदमाश, सूने रास्ते पर गोलियों से भून डाला; पीछे...
ये भी पढ़ें - दरोगा की हत्या: विवेचना पर जाने के दौरान ही पीछा कर रहे थे बदमाश, सूने रास्ते पर गोलियों से भून डाला; पीछे...
विज्ञापन
विज्ञापन
सटाकर मारी गई गोली, कहीं कोई नजदीकी तो नहीं
अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा को नजदीक से गोली मारी गई। उनकी गर्दन पर छर्रे लगने के निशान मिले हैं। वह जानकार के साथ बाइक से लौटकर आ रहे थे। उनकी सरकारी पिस्टल सुरक्षित मिली है। इससे पड़ताल में जुटी टीमों को यही लग रहा है कि हत्या के पीछे लूट नहीं है। उनकी हत्या के पीछे कोई और वजह हो सकती है।ये भी पढ़ें - UP : फिरोजाबाद में दरोगा की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सीने पर किया वार, पुलिस अधिकारी मौके पर
गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई
फिरोजाबाद। अरांव थाना क्षेत्र में दरोगा की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं। बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। देर रात घटनास्थल पर आईजी भी पहुंचे।ये भी पढ़ें - आगरा में बड़ी घटना: सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिरी, एक बच्ची समेत दो की मौत, कई लोग मलबे में दबे