{"_id":"64cca760781e9c1311085af7","slug":"girls-kept-beating-with-slippers-on-middle-of-road-he-kept-saying-i-love-you-surprised-what-happened-in-end-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
Sun, 06 Aug 2023 11:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:50 PM IST
सार
प्यार में लोग कुछ भी कर जाते हैं। फिर उन्हें न किसी की शर्म होती है और ना हीं किसी की डर। ऐसा ही मामला सामने आया आगरा में। जहां एकतरफा प्यार में युवक ने बीच सड़क पर अपनी इज्जत को तार-तार होते हुए तो सहन कर लिया, लेकिन हार नहीं मानी।
विज्ञापन
आशिकी का भूत न उतरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक पर आशिकी का भूत इस कदर सवार हुआ कि चप्पलों से पिटाई का भी उस पर कोई असर नहीं था। बीच सड़क पर युवती और उसकी बहन सिरफिरे आशिक को पीटती रही, लेकिन इस दौरान भी वो बोलता रहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तेरे बिना मर जाऊंगा। एक पल भी नहीं जी पाऊंगा। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यहां का है वायरल वीडियो
ये वायरल वीडियो आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बीच सड़क पर एक युवक को दो युवतियां चप्पल से पीट रही हैं। आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। फिर भी युवक ऐसी जिद पर अड़ा दिखाई दिया, जिसे लेकर हर कोई हैरान है। एक तरफ जहां युवतियां उससे कह रही हैं कि अब आई लव यू बोल, तो वहीं युवक कहता नजर आ रहा है कि तेरे बिना मर जाऊंगा। बहुत प्यार करता हूं।ये भी पढ़ें - वायरल होने के लिए खतरे में डाली जान: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच महिला ने किया डांस, अब पड़ी मुसीबत में
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पर पटका युवक
तभी दूसरी युवती उसका कॉलर पकड़ कर सड़क पर धक्का देती है, जबकि दूसरी युवती पिटाई करना जारी रखती है। सिरफिरे की जिद के आगे युवतियां भी हार गईं। एक युवती उसे सड़क पर लिटा देती है और कहती है कि अब मर। बताया गया है कि युवक पास की बस्ती का रहने वाला है। वीडियो कमला नगर शांति स्वीट के पास वाली रोड का है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।ये भी पढ़ें - UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान