फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   On the Navmee venerated Siddhiratri

नवमी पर सिद्धरात्रि की पूजा अर्चना

Thu, 22 Oct 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 22 Oct 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
On the Navmee venerated Siddhiratri
शरदीय नवरात्रि पर मातारानी के भक्तों ने गुरुवार को देवी सिद्धरात्रि का पूजन किया। मातारानी के दर्शन को काफी संख्या में भक्तजन सुबह से ही मंदिरों में पहुंच गए। देवी मां के जयकारों ने मंदिरों का माहौल धर्ममय बना हुआ था।
विज्ञापन

सिद्धरात्रि की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्त हाथों में पूजा की थाली, फूल लेकर मंदिरों पर पहुंचना शुरू हो गए।
चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, हुलका मंदिर, मालगोदाम चौराहा स्थिति मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर मैया के भक्तों की भीड़ उमड़ी। घंटे घड़ियालों की आवाजें मंदिरों में गूंज रही थीं। भक्त मातारानी को चुनरी, घंटियां, प्रसाद आदि चढ़ाकर मनाकर रहे थे। हवन यज्ञ में भक्तों ने हवन सामग्री चढ़ाकर आहुतियां दी।
विज्ञापन

पूजा अर्चना का क्रम देर रात तक चलता रहा। जगह-जगह आयोजित हो रहे भजन कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मंदिरों पर हलुआ पूड़ी का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिमाए गए कन्या लांगुर
कासगंज(ब्यूरो)। जिन भक्तों के यहां नवमी का पूजन होता है उन्होंने अष्टमी को उपवास रखने के बाद सिद्धरात्रि का पूजन किया। भक्तों ने कन्या और लांगुरों को पंक्तिबद्ध बैठाकर भोज कराया। महिलाओं ने बच्चों को भोज कराने के बाद उन्हें उपहार भी दिए।

चामुंडा माता मंदिर मेला में रही रौनक
कासगंज (ब्यूरो)। चामुंडा माता मंदिर पर मेला नवमी के प्रारंभ से चल रहा हैं। गुरुवार को नवरात्रि पर मंदिरों पर काफी भीड़ रही। जबकि मेले में भी भीड़ के चलते खासी खरीदारी की गई। महिलाओं ने जरुरत का सामान भी खरीदा। वहीं चाट पकौड़ी व प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दीं। बच्चों ने भी खिलौनों को खरीदा। बच्चों के द्वारा झूलों पर झूलकर मेले का जमकर लुत्फ लिया गया।


मंदिर पर आयोजित हुआ भंडारा
कासगंज (ब्यूरो)। चामुंडा माता मंदिर में भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थाएं बनाने में आयोजक मंडल के लोग जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed