फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Officials must work earnestly to improve the CM Dashboard ranking.

Etah News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने के लिए गंभीरता से कार्य करें अधिकारी

Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officials must work earnestly to improve the CM Dashboard ranking.
एटा में निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करते मंडलायुक्त  ओम प्रकाश आर्य। सूचना विभाग
एटा। मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल एवं जनपद के नोडल अधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों, निर्माणाधीन परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त ने कहा कि जिले की स्थिति संतोषजनक है, लेकिन कुछ विभागों की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है। इससे रैंकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने समाज कल्याण, पर्यटन, नियोजन, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी और चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों को कम प्रगति वाले संकेतकों में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी नियमित रूप से डैशबोर्ड की समीक्षा कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें।
विज्ञापन

निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने सीएनडीएस को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार तकनीकी विशेषज्ञ और अतिरिक्त मैनपावर तैनात करने को कहा, ताकि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त ने एटा में ड्रैगन फ्रूट, पॉलीहाउस, पुष्प खेती और अन्य लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को प्रेरित कर आधुनिक कृषि, फार्मिंग और पोल्ट्री जैसे व्यवसायों से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने ट्रांसफार्मर समय से बदलने, समितियों के माध्यम से खाद का पारदर्शी वितरण तथा गर्भवती महिलाओं व किशोरियों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों में भी गुणवत्ता सुधारने को कहा।

बाद में मंडलायुक्त ने निधौलीकलां के ग्राम सराव में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी, अमृत सरोवर और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर के निकट पौधारोपण कर विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed