फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Officials denied, traders gave DM videos and photos of lights getting damaged on the highway

अधिकारियों ने नकारा, व्यापारियों ने डीएम को दिए हाईवे पर लाइटें खराब होने के वीडियो और फोटो

Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

पिलुआ से लेकर मानपुर तक बाईपास पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है।इस पर व्यापारियों ने फोटो और वीडियो बनाकर डीएम को अंधेरा रहने के सबूत दिए हैं।

विज्ञापन
Officials denied, traders gave DM videos and photos of lights getting damaged on the highway

विस्तार

एटा। पिलुआ से लेकर मानपुर तक बाईपास पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है। उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठा तो इसे एनएचआई के अधिकारियों ने नकार दिया। इस पर व्यापारियों ने फोटो और वीडियो बनाकर डीएम को अंधेरा रहने के सबूत दिए हैं। व्यापारियों ने बाईपास पर बंद लाइटों के फोटो और वीडियो डीएम को व्हाट्सएप पर भेजे हैं।
विज्ञापन

पिलुआ से मानपुर तक 15 किलोमीटर नेशनल हाईवे पर बाईपास बना हुआ है। लाइटों की व्यवस्था की गई है जिससे रात के समय बाईपास पर अंधेरा न रहे। लेकिन यहां अधिकांश लाइटें बंद रहती हैं और अंधेरा रहता है। 21 सितंबर को कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक हुई थी। जिसमें व्यापारी नेताओं ने यह मुद्दा जिलाधिकारी के सामने उठाया।
विज्ञापन

इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने अंधेरा रहने की बात को नकार दिया। इसके बाद व्यापारी 22 सितंबर की रात बाईपास पर पहुंचे। उन्होंने लाइटें बंद होने के फोटो और वीडियो बनाकर डीएम सहित हाईवे के अधिकारियों को भेजे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा मामले को टरका दिया जाता है। इसी को लेकर वह हाईवे पर पड़ताल करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों की कोशिश रही कि मामला नकार दिया जाए। डीएम तक हकीकत पहुंचाने के लिए बाईपास पर बंद लाइटों के फोटो उन्हें भेजे हैं।
अतुल राठी, अध्यक्ष एटा उद्योग व्यापार मंडल
बाईपास पर अंधेरा रहता है। एनएचएआई की पेट्रोलिंग वैन भी नहीं नजर आती है। लाइटें बंद रहने से बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रसून वार्ष्णेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एटा उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed