{"_id":"695e8302466b855c780899bc","slug":"officers-elected-unopposed-for-all-posts-in-the-bar-elections-etah-news-c-25-1-agr1015-959748-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बार के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बार के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
Wed, 07 Jan 2026 09:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते एल्डर्स कमेटी के पदाधिकार
अलीगंज। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी पदों पर एकल नामांकन होने पर सभी पदाधिकारियों को बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बिजेंद्र अवस्थी ने निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि एकल नामांकन होने पर सभी पर्चों की जांच की गई। कोई आपत्ति न आने पर सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। घोषित पदाधिकारियों में महेंद्र सिंह शाक्य अध्यक्ष, वेदप्रकाश यादव सचिव, रतीराम को उपाध्यक्ष, अरविंद दुबे कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्रपाल कश्यप कोषाध्यक्ष, आनंद कुमार शाक्य पुस्तकालयाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह चौहान को सह सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत कर मिठाई खिलाते हुए बधाई दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बार के चुनाव में गरिमा बनाए रखने पर सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक कार्यों में सहयोग के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सचिव ने कहा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए टीम भावना से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
एटा में 1083 मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा की चुनाव प्रक्रिया भी चल रही है। इसके तहत मतदाता सदस्यों की अनंतिम सूची मंगलवार को प्रकाशित होनी थी। देरी होने की वजह से इसे बुधवार को प्रकाशित कर बार के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया। इसमें 1083 सदस्यों के नाम दर्ज हैं। सूची लगते ही इसमें अपने नाम देखने के लिए अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। बार एसोसिएशन के महासचिव रोहित पुंढीर ने बताया कि 8 जनवरी को दावे-आपत्ति प्राप्त कर निस्तारण किया जाएगा और 9 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। संवाद