{"_id":"67bca98ead89facfa4027138","slug":"occupation-of-pasture-land-misbehavior-with-revenue-team-etah-news-c-163-1-eta1001-130143-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चारागाह की भूमि पर कब्जा, राजस्व टीम से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चारागाह की भूमि पर कब्जा, राजस्व टीम से की अभद्रता
Mon, 24 Feb 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां में राजस्व निरीक्षक खूब सिंह ने सुमनेश निवासी किशनपुर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों ने चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया। हटाने गई टीम के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि 23 फरवरी को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि हुसैनपुर ककराला में कब्जा किया गया है। कब्जा हटवाने नायब तहसीलदार और पुलिस बल के साथ राजस्व टीम पहुंची। आरोपी संदेश, किशन और अंशुल ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
सरकारी काम में बाधा डाली। बताया कि पांच हेक्टेयर भूमि में सरकारी जमीन पर चरागाह है। जिस पर आरोपियों ने कथित गोशाला और एक मकान का निर्माण कर लिया है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता के साथ जांच-पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।