फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Obama will visit Agra , alerts district also

ओबामा आएंगे आगरा, अलर्ट जिले में भी

Fri, 16 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 16 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Obama will visit Agra , alerts district also
26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आगमन के मद्देनजर जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उनका आगरा दौरा भी संभावित है। आईबी की खुफिया रिपोर्ट के बाद मिले आदेश पर प्रभारी एसएसपी विसर्जन सिंह यादव ने रात में पुलिस गश्त और तेज करने के अधीनस्थों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। लापरवाही पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस आदेश के बाद शुक्रवार की शाम पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन



अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हो रहे हैं। वहीं आतंकी हमले की सूचना पर भी सभी जगह अलर्ट कर दिया गया है। इसी के तहत जिले में भी आए आदेश के बाद प्रभारी एसएसपी विसर्जन सिंह यादव ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश पारित किए हैं। इस आदेश के बाद शाम को पुलिस ने घंटाघर तिराहा व अलीगंज तिराहा पर वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन



उधर, पुलिस लाइन में हुई अपराध समीक्षा बैठक में प्रभारी एसएसपी ने कहा कि रात में गश्त बढ़ाई जाए। विशेषकर ढाबों पर नजर रखें। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। साथ ही जहरीली, कच्ची शराब को लेकर पुलिस का अभियान जारी रहे। इसमें बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए। गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाए। लंबित मुकदमों का भी निस्तरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आपरेशन स्माइल को सफल बनाने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। इस दौरान सीसीटीएनएस की वर्कशॉप भी की गई। इसमें एनआईआईटी के इंजीनियर ने उपस्थित होकर पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। बैठक में एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, सीओ सिटी करन सिंह, सीओ सकीट आशाराम अहिरवार, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह, अलीगंज शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed