{"_id":"65b7920e88498944d308c226","slug":"now-aiming-at-world-championship-and-para-olympics-etah-news-c-163-1-sagr1016-111925-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अब विश्व चैंपियनशिप और पैरा ओलंपिक पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अब विश्व चैंपियनशिप और पैरा ओलंपिक पर निशाना
Mon, 29 Jan 2024 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। पैरा एशियाई गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अब एथलीट पुष्पेंद्र की निगाहें विश्व चैंपियनशिप और पैरा ओलंपिक पर हैं। इसके लिए वह दिल्ली में रहकर तैयारी में जुटे हुए हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार से मिले सम्मान और प्रोत्साहन ने ऊर्जा और बढ़ा दी है।
जैथरा विकासखंड क्षेत्र के गांव भलौल निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने भाला फेंक को अपना जुनून बना लिया है। लंबे समय से वह इसके अभ्यास में जुटे हैं और कामयाबियां भी हासिल कर रहे हैं। 2022-23 में जहां पुणे में 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया। तो पिछले साल चीन के हांगझों में पैरा एशियाई खेल में भाला फेंक में कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार ने उन्हें शनिवार को लखनऊ में सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र के साथ ही 75 लाख रुपये भी दिए गए हैं। पुष्पेंद्र के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो महीने बाद नौकरी दिलवाने के लिए भी कहा है।
एथलीट ने बताया कि दिल्ली में रहकर जेएन स्टेडियम में लगातार तैयारी चल रही है। पैरा विश्व चैंपियनशिप और पैरा ओलंपिक खेलों में पदक जीतने के लिए जीजान से मेहनत कर रहे हैं। इसी साल मई में जापान में विश्व चैंपियनशिप होनी है। जबकि अगस्त-सितंबर में पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें देश के लिए मेडल जीतना लक्ष्य है। बताया कि एशियाई खेलों के बाद अब ट्रेनिंग का स्तर बहुत अच्छा हो गया है। सभी तरह की स्तरीय सुविधाएं सरकार की ओर से मिल रही हैं।