{"_id":"69a1c5526d61cda54503f457","slug":"notice-to-draft-account-manager-for-short-delivery-etah-news-c-163-1-eta1004-147018-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रसव कम होने पर 4 ड्राफ्ट एकाउंट मैनेजर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रसव कम होने पर 4 ड्राफ्ट एकाउंट मैनेजर को नोटिस
विज्ञापन
एटा। जिले में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव के मामले में चार ब्लॉक के ड्राफ्ट एकाउंट मैनेजर (डीएएम) को नोटिस जारी किया है। चार ब्लॉक में संस्थागत प्रसव के मामले बहुत कम पाए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि संस्थागत प्रसव चार ब्लॉक पर बहुत कम पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज, सकीट, मिरहची और अवागढ़ में सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर संस्थागत प्रसव की संख्या बहुत कम पाई गई। प्रसव की संख्या कम होने की वजह से प्रगति रिपोर्ट खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में मेडिकल कॉलेज में 2919, सकीट 1831, मिरहची 1472 और अवागढ़ में 1885 संस्थागत प्रसव हुए हैं। इसके सापेक्ष लाभार्थियों को भुगतान करने की स्थिति भी बहुत कम पाई गई है। इसको लेकर ड्राफ्ट एकाउंट मैनेजर को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।