{"_id":"67894041a02f8eec820bcf5c","slug":"notice-put-on-gangsters-door-and-ringing-will-stop-etah-news-c-163-1-sagr1016-128352-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गैंगस्टर के दरवाजे पर लगाया नोटिस और बजवाई डुगडुगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गैंगस्टर के दरवाजे पर लगाया नोटिस और बजवाई डुगडुगी
Thu, 16 Jan 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर के घर के दरवाजे पर बृहस्पतिवार को कोर्ट का नोटिस चस्पा किया। डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई।
गैंगस्टर का आरोपी अमित निवासी शास्त्री नगर कस्बा व थाना जैथरा करीब 5 माह से फरार चल रहा है। जैथरा थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज है। जिसकी विवेचना अलीगंज थाना पुलिस कर रही है। कोर्ट के आदेश पर अलीगंज थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर बृहस्पतिवार को टीम सहित उसके घर पर पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला और दरवाजे पर ताला लटक रहा था। दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया।
न्यायालय की कार्यवाही में सहयोग करने के लिए मुनादी भी की गई। कहा कि अगर नोटिस चस्पा होने के बाद गैंगस्टर न्यायालय की कार्यवाही में सहयोग नहीं करता है तो पुलिस तय तिथि के बाद कुर्की करेगी। विवेचक थाना प्रभारी निर्दोष सेंगर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गैंगस्टर अमित के घर नोटिस चस्पा किया गया है और मुनादी कराई गई है। नोटिस के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद