{"_id":"6754852e396cab220705c4cd","slug":"notice-given-four-times-still-16-percent-millet-purchased-etah-news-c-163-1-sagr1019-126645-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार बार दिए नोटिस, फिर भी 16 प्रतिशत बाजरा खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार बार दिए नोटिस, फिर भी 16 प्रतिशत बाजरा खरीद
Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में बाजरा की सरकारी खरीद के लिए 11 केंद्र खोले गए। केंद्र खुले दो माह से अधिक का समय भी व्यतीत हो गया, लेकिन अब तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 16 प्रतिशत खरीद हो पाई है। खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र प्रभारियों को अब तक 4 बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
इस बार शासन से 1.68 लाख क्विंटल बाजरा खरीद का लक्ष्य तय किया। एक अक्तूबर से बाजरा की खरीद को जिले में 11 क्रय केंद्र भी खोल दिए गए। जहां 2625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से बाजरा खरीदा जाना मूल्य निर्धारित किया गया।
केंद्र खुले दो माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन जिले में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 16 प्रतिशत ही बाजरा की खरीद हो पाई है। जबकि 31 दिसंबर तक ही खरीद की जानी है। अधिकारियों का कहना है कि खरीद बढ़ाने को लेकर दो माह में 4 बार क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी बाजरा की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
जिले में एक अक्तूबर से लेकर 5 दिसंबर तक 539 किसानों से बाजरा की खरीद की गई है। इन किसानों से 2657.89 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है। सरकारी रेट से मंडी में 100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब के बाजरा कम दाम में आढ़ती खरीद रहे है। इसके बावजूद किसान क्रय केंद्रों पर कम संख्या में आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि पंजीकरण कराने के अलावा अन्य कई समस्याएं सरकारी केंद्र पर रहती है। जबकि आढ़ती के यहां ऐसी कोई समस्या नहीं रहती।