फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   not bandee: dijital indiya kee raah par baajaar

नोट बंदी: डिजिटल इंडिया की राह पर बाजार

Mon, 05 Dec 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
not bandee: dijital indiya kee raah par baajaar
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोट बंदी के बाद जिले के बाजार डिजिटल इंडिया की राह चल पड़े हैं। व्यापारियों ने लेेनदेन कैशलेस बनाने की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। शहर मेें चाय से लेकर किराने तक का सामान भी ई-वॉलेट से बिकने लगा है।
विज्ञापन

जिले में धीमी रफ्तार से सही लेकिन कैशलेस लेन-देन की शुरुआत हो गई है। शहर के किराना व्यापारी राकेश कुमार स्वैप मशीन और पेटीएम से व्यापारिक लेनदेन करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कैशलेस लेनदेन में पारदर्शिता रहती है। ऐसे में यह एक श्रेष्ठ विकल्प है। चाय विक्रेता किशन लाल ने पेटीएम से भुगतान लेना शुरू किया है। वे खुद तो पेटीएम का इस्तेमाल जानते नहीं हैं। बेटे के सहयोग से पेटीएम ऑपरेट करना सीख रहे हैं। साथ ही स्वैप मशीन के लिए भी आवेदन कर रखा है। कपड़ा विक्रेता विकास कुमार भी पेटीएम और स्वैप मशीन से बिक्री कर रहे हैं। कहा कि इससे व्यापार की बिगड़ी चाल सुधरने लगी है। शहर के दवा व्यापारी निशांत कुमार भी पेटीएम के जरिए व्यापार करना शुरू कर दिया है। बताया कि कैश के चक्कर में उधारी बढ़ती जा रही थी। व्यापार भी मंद पड़ गया था।  
विज्ञापन

-----------
स्वैप मशीन को बढ़े आवेदन
कैशलेस अर्थव्यवस्था को लेकर व्यापारी खासे उत्साहित हैं। जिले की बैंकों में स्वैप मशीन के लिए आवेदन बढ़ गए हैं। एसबीआई, पीएनबी, केनरा बैंक में व्यापारी लगातार इसके लिए आवेदन कर रहे हैं। वाणिज्यकर कार्यालय से एनओसी ली जा रही है। नोट बंदी के बाद वाणिज्यकर कार्यालय में पंजीकरण और कर भुगतान करने वाले व्यापारियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed