फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nodel officer

वृहद गौशाला व कान्हा आश्रय स्थल पर मिली जलभराव की समस्या

Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
nodel officer
गौशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अलीगढ़ से आए नोडल अधिकारी डॉ. विपिन अग्रवाल ने शुक्रवार को वृहद गोशाला वाहिदपुर बीवी और राजा के रामपुर में बने कान्हा आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां जलभराव मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने दोनों जगहों पर पालिका के अधिकारियों को मिट्टी डलवाकर जलभराव की समस्या से गोवंशों को निजात दिलाने के निर्देश दिए। वहीं, किसी भी गोवंश में कोई बीमारी न फैले, इस बात का विशेष ख्याल रखने को कहा है। इस दौरान उन्होंने 20 गोशालाओं की जांच की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शुक्रवार को अलीगंज तहसील के तीन कान्हा आश्रय स्थल अलीगंज, जैथरा व राजा का रामपुर पहुंचे। जहां राजा का रामपुर में जलभराव की समस्या मिली। उन्होंने पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रय स्थल से जलभराव की समस्या को दूर किया जाए। वहीं जियो टैगिंग पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अस्थायी गो आश्रय स्थल नगला प्रेमी का निरीक्षण किया। यहां निराश्रित पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था को देखा। उन्होंने निरीक्षण में एक एक बिंदु पर जांच की। गोवंश संख्या का मिलान, टैगिंग के साथ भूसा की उपलब्धता, हरे चारे एवं दाने की स्थिति को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में दूसरे फार्मासिस्ट को चार्ज देने के निर्देश
चिकित्सालयों के निरीक्षण में अलीगंज का चार्ज अभी तक फ़ार्मसिस्ट द्वारा नहीं देने पर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं संबंधित फ़ार्मासिस्ट को सोमवार तक हर हालत में दूसरे फ़ार्मासिस्ट चार्ज देने के आदेश दिए। इसके बाद वाहिदपुर बीबी में में बनी वृहद गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां भी जलभराव की समस्या मिली। उन्होंने ट्रैक्टर मंगाकर वहां समतल कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई। सफ़ाई नहीं मिलने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को चेतावनी दी एवं सुधार के लिए निर्देश दिये। इस दौरान सीवीओ डॉ. एसपी सिंह सोलंकी, अलीगंज के उप मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डॉ. आर के शर्मा, डॉ. गौरव गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed