फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nine hours of drizzling rain brings relief from humidity and heat

Etah News: नाै घंटे रिमझिम बारिश उमस और गर्मी से राहत

Mon, 30 Jun 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nine hours of drizzling rain brings relief from humidity and heat
एटा। सुबह से लेकर दोपहर तक सोमवार को करीब 9 घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली। लेकिन बाजारों-मार्गों पर कीचड़ होने से लोगों को काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। ठंडी हवा चलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही थी। सुबह करीब 5.30 बजे हल्की हल्की बारिश होने लगी। कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश होने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। बारिश होने की वजह से लोग दफ्तर भी देरी से पहुंचे। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक भीगते नजर आए। बाइक सवार लोग अपने सिर पर पॉलिथिन या छाता लेकर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन


किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मंडी में मक्का की फसल बेचने के लिए आए किसान अपने लोडर वाहनों में रखे अनाज पर तिरपाल ढकते दिखाई दिए। रिमझिम बारिश से शहर के घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज और गांधी मार्केट में कीचड़ जैसे हालत हो गए। लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर 2.30 बजे के बाद बारिश बंद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed