फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nikaay chunaav kee ghoshana se pahale hording vaar

निकाय चुनाव की घोषणा से पहले होर्डिंग वार

Thu, 20 Apr 2017 12:10 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 20 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
nikaay chunaav kee ghoshana se pahale hording vaar
होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
 निकाय चुनाव का बिगुल अभी बजा नहीं है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पालिका हो या नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कें, चौराहे। सभी होर्डिंग, पोस्टर, बैनर से पट गए हैं। प्रशासन भी निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा है। अंतिम परिसीमन पर फैसला 25 अप्रैल को होने के बाद मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम घटाने और बढ़ाने का काम शुरु होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में निकाय चुनाव जून में होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग भी 15 जुलाई से पहले चुनाव खत्म कराने की घोषणा कर चुका है। ऐसे में जिले में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगा कर अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे हैं।  वहीं मारहरा को छोड़ कर जिले में किसी नगर पालिया या पंचायत का परिसीमन होता दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि एटा नगर पालिका के परिसीमन की फाइल भी शासन को भेजी जा चुकी है। जिले में अलीगंज, जलेसर, एटा, मारहरा में नगर पालिका और राजा का रामपुर, निधौली, जैथरा, सकीट, अवागढ़ में नगर पंचायत का चुनाव होना है।
विज्ञापन

------------------
अभी तो परिसीमन की फाइल शासन को भेजी गई है। चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिसीमन पर मोहर लगने के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने का काम शुुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधाकर मैथिल
सहायक निर्वाचन अधिकारी
पंचस्थानीय एवं नगरीय निकाय एटा
-----------------
निकायों में मतदाताओं की स्थित
नगर पालिका     मतदाता  
अलीगंज        021614
एटा               101031
मारहरा           015411
जलेसर           029874
नगर पंचायत
राजा का रामपुर     8359
जैथरा                9050
सकीट              6436
निधौली             7043
अवागढ़            8859
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed