फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   New year

बीते वर्ष की विदाई और नए वर्ष के स्वागत में झूमे लोग

Thu, 31 Dec 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
New year
नए साल के जश्न में डांस करती युवतियां ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। वर्ष 2020 की विदाई और वर्ष 2021 के स्वागत में पूरा जिला जश्न में सराबोर दिखा। सुबह से देर रात तक जगह-जगह जश्न के कार्यक्रम हुए, इनमें युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। सुबह स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर और प्राइवेट आफिसों में लोग नए साल का जश्न मनाते दिखे। वहीं शाम होटल, रेस्टोरेंट में लोगों ने परिजनों और दोस्तों के साथ ड्रिंक और डिनर सहित डीजे पर डांस का आनंद लिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के बाद यह पहला ऐसा दिन रहा जब सभी धर्म और जाति के लोगों ने नए साल का जश्न मिलकर बनाया। होटलों में जोड़े के लिए विशेष आयोजन हुए जबकि गली-मोहल्ला, स्कूल, और कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं ने धमाल मचाया। युवाओं ने रेस्टोरेंट और पिज्जा हट सहित फास्ट फूड कार्नरों पर दोस्तों संग डिश का आनंद लिया और सैर-सपाटा कर दिन को यादगार बनाया।
विज्ञापन

गांधी मार्केट स्थित अमेरिकन कोचिंग सेंटर में नए साल का जश्न मनाया गया।
छात्र-छात्राओं ने डीजे लगाकर डांस किया और रिफ्रेशमेंट का स्वाद लिया। इसमें शिक्षक विवेक कुमार, अरहान, पवन, सौम्या, बबली, कुमकुम, मोहित आदि रहे। वहीं कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज पुरांव, आसपुर में विद्यार्थियों ने नए साल पर कालेज में जश्न मनाया। यहां कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने नए साल की आकृति बनाई। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. ओमेंद्र सिंह चौहान, रूप किशोर, ब्रजेश कुमार, आरएन यादव, नागेंद्र सिंह, अलकेश, सतीश, अनंत, पुष्पेंद्र वर्मा, देवेंद्र सिंह, संतोष, सदानंद, कृपाल, उमेशचंद, योगेंद्र सिंह, जूली, सौम्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed