फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nephew riding bike dies due to collision with vehicle, uncle injured

Etah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, फूफा घायल

Wed, 28 Feb 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Feb 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nephew riding bike dies due to collision with vehicle, uncle injured
एटा/जलेसर। रिश्तेदारी से बाइक पर लौट रहे फूफा व भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज लाते समय भतीजे ने दम तोड़ दिया। फूफा को आगरा रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं अन्य सड़क हादसों में 5 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विकास (25) निवासी बरवाना थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस अपने रिश्ते के फूफा सोनू (30) निवासी नौजलपुर थाना मडराक जिला अलीगढ़ के साथ जलेसर में अपनी मौसी के घर आया था। मंगलवार की देर शाम बाइक से दोनों लौट रहे थे। तभी जलेसर-सासनी रोड पर पथवारी माता मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन दोनों को जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल विकास ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरे घायल सोनू को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया। जहां से आराम न मिलने पर परिजन उसको अलीगढ़ ले गए हैं। सोनू के भाई विष्णु ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों लोग घायल हुए थे। विकास की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सोनू की हालत भी नाजुक बनी हुई है उसे आगरा से अलीगढ़ रेफर करा कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर के भगीपुर निवासी शिशुपाल सिंह की साइकिल में पुल के नीचे बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। मलावन थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर सैथरी पुलिस चौकी के पास अवनीश व प्रवेश का वाहन कंटेनर खराब हो गया था। उसके पास खड़े थे। तभी ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। नगर कोतवाली क्षेत्र में अंधी मोड़ शांतिनगर के पास एक ई-रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार निर्देश कुमार निवासी घंघुरिया थाना रिजोर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। एक अन्य सड़क हादसे में घायल निरंजन निवासी लालपुर थाना कोतवाली नगर का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed