फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Negligence proved costly, salary of 12 officers including DPRO stopped

Etah News: लापरवाही पड़ी भारी, डीपीआरओ सहित 12 अधिकारियों का वेतन रोका

Sat, 20 Jul 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Negligence proved costly, salary of 12 officers including DPRO stopped
एटा। एक जुलाई से चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अधिकारियों को लापरवाही भारी पड़ गई है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में उदासीनता और लापरवाही सामने आने पर डीपीआरओ, डीपीओ सहित 12 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि सहित वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जुलाई माह में संक्रामक रोगों की रोकथाम और बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शासन और यूनीसेफ की ओर से नियमित समीक्षा की जा रही है। इसको लेकर लगातार अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी संचारी को लेकर अपेक्षित प्रगति नहीं होने के चलते अधिकारियों पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की ओर से जुलाई माह का वेदन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर धरातल पर काम नहीं होना पाया गया। इसके बाद डीएम की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
जिला पंचायती राज अधिकारी केके सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सकीट वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत अलीगंज प्रवन सक्सेना, एडीओ पंचायत निधौली कलां धीरज कुमार गिरि, एडीओ पंचायत जैथरा एबरन सिंह, सीडीपीओ जैथरा कंचन देवी, सीडीपीओ अलीगंज सुधा रावत, सीडीपीओ निधौली कलां सोनी कुशवाहा, एमओआईसी निधौली कलां डा. अनुज कुमार, एमओआईसी अलीगंज सर्वेश कुमार, एमओआईसी जैथरा राहुल चतुर्वेदी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed