{"_id":"5f9077f98ebc3e9c0873ddb1","slug":"nari-shakti-etah-news-agr46474318","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति: लैगिक हिंसा की रोकथाम के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति: लैगिक हिंसा की रोकथाम के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
नगला कलू में मिशन शक्ति को लेकर महिलाओं को जागरूक करती महिला पुलिस कर्मी ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को लैंगिक हिंसा की रोकथाम के प्रति शिक्षिकाओं और छात्राओं को पुलिस की ओर से जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। प्रत्येक सर्किल के सीओ ने अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में जाकर छात्राओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारियां दी गई और शपथ दिलाई गई कि कोई भी महिला न तो हिंसा सहेगी ना किसी महिला को सहने देगी। हिंसा का डटकर मुकाबला करेगी। महिला समूहों को पुलिस विभाग महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्कीमों की कार्यप्रणालियों के बारे में भी बताया गया। सीओ राजकुमार ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्रों में रामलीला मंचन, रामबरात, एलईडी टीवी के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।
एसडीएम और सीओ अलीगंज ने आरडी इंटर कॉलेज कस्बा अलीगंज में, सीओ सिटी ने बीपीएस पब्लिक स्कूल एंड बीपीएस फार्मेसी स्कूल जीटी रोड एटा थाना कोतवाली नगर में, प्रभारी निरीक्षक थाना मिरहची ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हेरा में, थानाध्यक्ष राजा का रामपुर ने बीडीआरएस इंटर कॉलेज में, थानाध्यक्ष सकरौली ने कस्बा सकरौली में एलईडी टीवी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति तथा महिलाओं की सुरक्षा आदि के प्रति जागरूक किया।
नोडल अधिकारी के निर्देश में हुए कार्यक्रम
एटा। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. कंचन सरन (अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल) के निर्देशन में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम, ब्लॉक स्तर, सामुदायिक केंद्र, ग्राम पंचायत, विद्यालय, तहसील आदि अन्य स्थानों पर नारी शक्ति मिशन योजनांतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।