फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Names and designations of petrol pump officers at polling centers and booths

Etah News: मतदान केंद्र व बूथों पर अंकित कराए अधिकारियों के नाम-पद

Sun, 24 Mar 2024 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Mar 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Names and designations of petrol pump officers at polling centers and booths
एटा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर नगर पालिका की ओर से तैयारियां की जा रहीं हैं। पालिका क्षेत्र के 25 वार्डाें में स्थित मतदान केंद्र व बूथों पर अधिकारियों के नाम व पद के साथ ही मोबाइल नंबर अंकित करा दिए गए हैं। ताकि चुनाव के दौरान किसी भी मतदाता को कोई परेशानी हो तो वह अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 108 मतदान केंद्र हैं, जबकि 300 के करीब बूथ हैं। इन पर लोकसभा क्षेत्र 22 के अलावा विधानसभा क्षेत्र, मतदेय स्थल संख्या, मतदेय स्थल का नाम अंकित कराया गया है। पालिका क्षेत्र की निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम भावना विमल को बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर सभी मतदेय स्थलों पर अंकित किया जा चुका है। जबकि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीडीओ शीतलपुर उमेश कुमार अग्रवाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदेय स्थल प्लानिंग कार्यालय की बात करें तो सुपरवाइजर की जिम्मेदारी लाल सिंह मौर्य, पदाभिहित वीरेंद कुमार कनिष्ठ सहायक और बीएलओ दुर्गेश कुमार को बनाया गया है। ऐसे ही सभी मतदेय स्थलों पर अधिकारियों के नाम दर्ज करा दिए गए हैं। ताकि मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं हो सके और किसी भी समस्या से संबंधी मतदाता अधिकारियों से संपर्क कर अपना समाधान करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला पंचायत स्थित मतदेय स्थल प्लानिंग कार्यालय पर युवा मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इन पर साफ लिखा गया है वोट सामाजिक भाईचारा, रोजगार, विकास और सुशासन के लिए करें। ईओ नगर पालिका ने बताया कि चुनाव से पहले सारी तैयारियां की जा रहीं हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम मतदेय स्थलों पर दर्ज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed