{"_id":"dbc9060ee84087002c1a3f31ea9f39f4","slug":"musical-night-at-the-viewer-jume-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिकल नाइट में झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिकल नाइट में झूमे दर्शक
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जिला कृषि और औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के भव्य पंडाल में मंगलवार रात अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन हुआ। दिल्ली से आई रामेश्वर गौर रुप एंड कंपनी की आर्केस्ट्रा पार्टी ने संगीत सम्मेलन में समां बांध दिया।
म्यूजिकल नाइअ का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने फीता काट कर किया। रंग महोत्सव के रंगमंच पर मां वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि मेधावृत शास्त्री प्रमुख समाजसेवी और जिला पंचायत सदस्य वजीर सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र सिंह पाल ने किया। मां वीणा वादिनी का माल्यार्पण जिला पंचायत सदस्य बबलू चौहान, बबलू यादव, सतेंद्र यादव, सुखवेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में संयोजक भूपेंद्र प्रजापति अध्यक्ष जिला समाजवादी युवजन सभा ने अध्यक्ष जिला पंचायत जुगेंद्र यादव को 51 किलो की पुष्पमाला पहना अभिनंदन किया। म्यूजिकल नाइट में मुंबई से आई सुप्रसिद्ध बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर सुजाता शर्मा ने मंच पर उतरते ही तोहफा कबूल है हमें सरकार आपका...। गीत सुनाया।
बालीवुड प्ले बैक सिंगर अंकित जैन ने मेरे मितवा मेरे मीत रे, आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे...आने से जिसके आए बहार.., खईके पान बनारस वाला...समेत अनेक गीत सुनाए। इसके बाद अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन के मंच पर ग्वालियर, आगरा, दिल्ली, जयपुर आई नृत्यांगना अलीशा खान, कोमल, शिल्क ने लैला ओ लैला, ऐसी मैं लैला.., सलाम ए इश्क मेरी जान.., मुझे नौलखा मंगा दे रे.., जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर महफिल में समां बाध दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार जमशेद आलम, विजयपाल सिंह यादव, राकेश कश्यप, रवींद्र गोला, ओमप्रकाश अकेला, राजेश गुप्ता, राजेंद्र प्रजापति, डा.हरी बेताब, दिनेश शर्मा, यतेंद्र, आलोक यादव, अनिल यादव मौजूद रहे।