फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder open

पत्नी ने प्रेमी से सुपारी दिलवाकर कराई थी किशन की हत्या

Mon, 27 Jul 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
murder open
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ETAH
एटा। पुलिस ने सोमवार को किशन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने ही प्रेमी से सुपारी दिलवाकर किशन की हत्या कराई थी। इस दौरान आरोपियों ने युवक के सिर में ईंट और सरिया से प्रहार कर एवं युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था।
विज्ञापन

सप्ताहभर पहले ही थाना कोतवाली देहात में मृतक के भाई की ओर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव चांदपुर जिंदाहार के जंगल में किशन का अधजला शव मिला था। मामले में प्रेमी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह को सौंपी थी।
इंद्रेशपाल ने खुलासे के दौरान बताया कि 22 दिसंबर 2019 की रात लल्ला उर्फ किशन पुत्र राजकिशोर निवासी मोहल्ला सराय नारायण थाना सासनी गेट (अलीगढ़) की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी हरदौल निवासी बरौदा थाना सोरों कासगंज से सुपारी देकर कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात में शामिल प्रेमी हरदौल, राधाकृष्ण व सनी निवासी कीलरमऊ थाना बागवाला को रविवार की देररात कासगंज रोड स्थित मारहरा तिराहा से एक बाइक पर जाते समय गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार की सुबह जेल भेज दिया है।
---------
रिश्ते में आरोपी की लगती है साली
प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह ने बताया है कि किशन की पत्नी मुख्य आरोपी हरदौल की साली लगती है। किशन की पत्नी से उसके संबंध थे। एक बार अलीगढ़ में किशन ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को देख लिया था। तब उसने हरदौल को पीटा था। पिटाई से बौखलाए हरदौल ने दो लोगों को 25-25 हजार रुपये का लालच देकर हत्या करने का षड्यंत्र रचा और 20 हजार रुपये पेशगी भी दे दी थी।
24 जनवरी को भाई ने की थी शिनाख्त
चांदपुर जिंदाहार के जंगल में 23 दिसंबर 2019 की सुबह शव अधजला मिला था, किशन 21 दिसंबर को घर से ससुराल जाने की बात कहकर आया था। इसके बाद कोई पता नहीं चला तो नौ जनवरी 2020 को थाना सासनी गेट पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी और 24 जनवरी को अंगूठी और दुकान की चाबी से किशन की शिनाख्त की गई थी।

शराब पिलाने के बाद की गई थी हत्या
किशन को 22 दिसंबर की शाम को राधाकृष्ण पुत्र रामदत्त व सनी पुत्र चरन सिंह, जितेंद्र और सतेंद्र बाइक से एटा लेकर अलीगंज चुंगी पहुंचे, यहां पर सभी ने शराब पी। इधर हरदौल को फोन करके कासगंज से बुला लिया था। चांदपुर के पास बाइक से उताकर ईंट ओर सरिया से सिर पर प्रहार किया और बाइक से पेट्रोल निकालकर जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed