फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Breathlessness amidst sultry heat; 160 sought treatment.

Etah News: उमस भरी गर्मी में फूल रही सांस, 160 ने लिया उपचार

Sun, 06 Sep 2026 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Breathlessness amidst sultry heat; 160 sought treatment.
मेडिकल कॉलेज के टीबीसीडी विभाग में सांस के मरीजों को उपचार देते चिकित्सक। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट डिसीज एंड ट्यूबरक्लोसि (टीबीसीडी) विभाग में उमस की वजह से सांस लेने में दिक्कत के मरीज बढ़ रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक है। शनिवार को सांस समेत अन्य बीमारियों के 160 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के भूतल में संचालित टीबीसीडी विभाग में क्षय रोग के साथ सांस फूलने की बीमारी के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांक ने बताया कि उमस भरी गर्मी से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बताया कि 50 से अधिक उम्र के लोग उपचार के लिए आ रहे हैं। सांस उखड़ने और फूलने की समस्या के 70 मरीजों को उपचार दिया गया। उन्होंने सांस के मरीजों को धूल वाले इलाकों से बचकर रहने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 50 से अधिक मरीज क्षय रोग के आ रहे हैं। क्षय रोग के मरीजों में कुछ पुराने भी हैं, जिनका उपचार लगातार जारी है। इसके अलावा कई दिनों से लगातार खांसी के मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उनकी क्षय रोग की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




इन बातों का रखें ख्याल
- धूल भरे वातावरण में जानें से बचें।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
- सांस लेने में दिक्कत होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
- उमस भरी गर्मी में कठिन परिश्रम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed