फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder

व्यापारी के पिता ने कराया हत्या का मुकदमा

Mon, 14 Sep 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
murder
एटा। कोतवाली नगर में कन्फैक्शरी व्यापारी के पिता ने सोमवार को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आई रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं हैं, इसका लेेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे थे। व्यापारियों ने पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर खुलासा करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर स्थित जैन गली निवासी पीयूष के जैन के पिता प्रद्युमभन्र जैन ने सोमवार को एक तहरीर देकर कोतवाली नगर में बेटे की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों को पूरी आशंका है कि जिस तरह से पीयूष के गले में कपड़ा मिला है वह हत्या की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन किसी से रंजिश नहीं होने के कारण सीधे तौर पर नाम नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले रविवार को जैन धर्मशाला में समाज के लोगों ने बैठक कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए थे। वहीं इस बैठक में समाज के ही पांच लोगों की कमेटी पदम चंद्र जैन के नेतृत्व में बनाई गई है। यह कमेटी मामले की पैरवी कर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का काम करेगी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed