{"_id":"5f2d985a8ebc3e3ccf2ffa09","slug":"murder-etah-news-agr453952082","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पलरा निवासी सीता देवी (30) पत्नी रामलडैती की बृहस्पतिवार की देररात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के भाई देशराज पुत्र नेकसे लाल निवासी नगला बिहारी थाना पटियाली जिला कासगंज का आरोप है कि बहन सीता की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन प्रताड़ित करते चले आ रहे थे और अब बहन की हत्या कर दी है।
मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष बागवाला विपिन कुमार त्यागी ने बताया है कि युवती को मिर्गी दौरे आते थे।
मौत किस कारण से हुई है, यह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है, लेकिन हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद