फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder

एटा कांडः पांच मौतों में जांच रिपोर्ट और कॉल डिटेल पर टिकीं नजरें, पुलिस टीम ने जुटाए साक्ष्य

Thu, 30 Apr 2020 01:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
murder
दिव्या पचौरी और उसके बेटे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला श्रृंगार नगर स्थित एक मकान से मिले पांच शवों की गुत्थी उलझती जा रही है। शहर से लेकर प्रदेश भर के लोगों की नजरें जांच रिपोर्ट और कॉल डिटेल पर आकर टिक गई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला श्रृंगार नगर निवासी दिवाकर पचौरी के परिवार के पांच सदस्यों की रहस्यमय ढंग से मौत शनिवार की रात में हो गई थी।
विज्ञापन


दिवाकर पचौरी के पिता राजेश्वर प्रसाद पचौरी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके थे। पुत्रवधू दिव्या पचौरी व पौत्र आरूष व आरव के साथ रह रहे थे। यहां पर दिवाकर पचौरी के साली बुलबुल भी रह रही थी। इन पांचों लोगों की मौत अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वारदात का खुलासा किया था। इसमें दिव्या पचौरी के हाथों चारों की हत्या और फिर खुद आत्महत्या करने का दावा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाकर पचौरी ने आपत्ति जाहिर कर सवाल खड़े कर दिए और उच्चस्तरीय जांच एजेंसी से पड़ताल कराने की मांग की थी। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया और डीआईजी अलीगढ़ डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सोमवार को वारदात स्थल का मुआयना किया और मंगलवार को मंडल स्तरीय फॉरेंसिक टीम ने श्रृंगार नगर आकर जांच के लिए फिर से नमूने लिए।


बुधवार को एसएसपी सुनील कुमार सिंह की ओर से गठित की गई पांचों टीमें जांच में जुटी रहीं। अब सब की नजरें फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट और कॉल डिटेल पर आकर टिक गई हैं। परिजनों के साथ-साथ हर किसी को वारदात के खुलासे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed