{"_id":"578a7f104f1c1ba64e13fc2a","slug":"murder-and-loot-in-sahavar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी की हत्या कर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी की हत्या कर लाखों की लूट
अमर उजाला सहावर
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम बढ़ारी खुर्द में बदमाशों ने गृहस्वामी की हत्या कर लाखों की लूट कर ली। लूट की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। मामले की प्राथमिकी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई गई है।
राजपाल पुत्र पातीराम निवासी बढ़ारी खुर्द अपने घर पर आंगन में सो रहा था। आंगन में ही उसका बड़ा पुत्र बृजेश एवं छोटा पुत्र एमपी भी सो रहे थे। शुक्रवार रात उसके घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर घर में रखी 3 लाख रुपये की नकदी, 750 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 1 तोला सोने के आभूषण लूट लिए।
बदमाशों ने दोनों बेटों की पिटाई की और लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। बदमाशों की संख्या 4 से 5 बताई गई। बदमाशों के चले जाने पर परिवारीजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को जब हत्या एवं लूट की जानकारी हुई तो वे भयभीत हो गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। बदमाशों की गांव में तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता पातीराम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही लूट व हत्या की वारदात का खुलासा किया जाएगा।